दुष्कर्म के दो आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Feb 2015 4:54 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : एक सप्ताह पहले रफीगंज थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में छात्र के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के दो आरोपित व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि सूरजपत कुमार व अनिल मालाकार ने आत्मसमर्पण किया है. दोनों के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : एक सप्ताह पहले रफीगंज थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में छात्र के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के दो आरोपित व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि सूरजपत कुमार व अनिल मालाकार ने आत्मसमर्पण किया है.
दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म करने से संबंधित प्राथमिकी पीड़िता के बयान पर थाने में दर्ज की गयी थी. पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही थी. पुलिस के दबाव के कारण दोनों आरोपितों ने आत्म समर्पण किया. जबकि, इस कांड के एक और आरोपित गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में जो भी दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज हुई है उसका चार्ज सीट फरवरी के अंत तक न्यायालय में भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










