(फोटो नंबर-23) परिचय-बैठक में शामिल प्रमुख व अन्य

Updated at :21 Feb 2015 8:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-23) परिचय-बैठक में शामिल प्रमुख व अन्य

रेफरल अस्पताल कुटुंबा में बनेगा रोगी शेडरोगी कल्याण समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय कुटुंबा (औरंगाबाद) रेफरल अस्पताल कुटुंबा के परिसर में रोगी शेड बनाया जायेगा. इस आशय का निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में शनिवार को लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीराम प्रसाद ने की. अस्पताल परिसर […]

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल कुटुंबा में बनेगा रोगी शेडरोगी कल्याण समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय कुटुंबा (औरंगाबाद) रेफरल अस्पताल कुटुंबा के परिसर में रोगी शेड बनाया जायेगा. इस आशय का निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में शनिवार को लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीराम प्रसाद ने की. अस्पताल परिसर के शौचालय को सुदृढ़ करने, टूटी हुई खिड़की को मरम्मत कराने के साथ ऑपरेशन थियेटर को आधुनिकीकरण करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया. समिति के सदस्य डॉ निर्मला कुमारी की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय भी सदस्यों ने लिया. उन पर बैठक में कभी भी शामिल नहीं होने का आरोप था. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु सीएस डॉ परशुराम भारती को लिखा जायेगा. सदस्यों ने पूर्व में लिए गये प्रस्तावों पर भी बारी-बारी से चर्चा की. इस मौके पर प्रमुख सुदेश्वर कुमार, डॉ रजाउल्ला रहमानी, सुनील कुमार सिंह, अवध किशोर पांडेय, शांति देवी सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन