धान खरीद के लिए रोस्टर जारी

अंबा (औरंगाबाद)धान खरीद में किसानों व पैक्स अध्यक्षों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बीडीओ मनोज कुमार ने रोस्टर जारी की है. बीडीओ ने बताया कि सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित क्रय केंद्र पर जगदीशपुर, रिसियप केंद्र पर भरौंधा व एरका क्रय केंद्र पर अंबा पैक्स की धान खरीद होगी. मंगलवार को […]
अंबा (औरंगाबाद)धान खरीद में किसानों व पैक्स अध्यक्षों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बीडीओ मनोज कुमार ने रोस्टर जारी की है. बीडीओ ने बताया कि सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित क्रय केंद्र पर जगदीशपुर, रिसियप केंद्र पर भरौंधा व एरका क्रय केंद्र पर अंबा पैक्स की धान खरीद होगी. मंगलवार को अंबा केंद्र पर दधपा, रिसियप पर घेउरा, एरका पर मटपा पैक्स, बुधवार को अंबा केंद्र पर तेलहारा, रिसियप केंद्र पर रिसियप, एरका पर संडा, गुरुवार को अंबा केंद्र पर कुटुंबा, रिसियप केंद्र पर कर्मा बसंतपुर, एरका केंद्र पर डुमरा व डुमरी, शुक्रवार को अंबा केंद्र पर सुही, रिसियप केंद्र पर बैरांव, एरका पर महराजगंज व शनिवार को अंबा केंद्र पर व्यापार मंडल व बलिया पैक्स, एरका केंद्र पर पिपरा बगाही पैक्स की धान खरीद की जायेगी. सभी पंचायत के किसान भी पैक्स के रोस्टर के अनुसार धान देंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर 16 ट्रैक्टर पैक्स व चार ट्रैक्टर धान किसानों का लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










