(फोटो नंबर-15,16)क ैप्शन- राधा कृष्ण के नृत्य पर प्रस्तुति देते बच्चे, कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के निदेशक सूरज प्रकाश(दायें से), बायें से जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकूल, बीच में प्रो विजय

Updated at :21 Feb 2015 7:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-15,16)क ैप्शन- राधा कृष्ण के नृत्य पर प्रस्तुति देते बच्चे, कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के निदेशक सूरज प्रकाश(दायें से), बायें से जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकूल, बीच में प्रो विजय

लक्ष्य के लिए मेहनत करें मिलेगी मंजिल बचपन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी दमदार प्रस्तुति औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के बचपन स्कूल में वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल, प्रो विजय सिंह व विद्यालय के निदेशक सूरज प्रकाश ने दीप जला कर किया. […]

विज्ञापन

लक्ष्य के लिए मेहनत करें मिलेगी मंजिल बचपन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी दमदार प्रस्तुति औरंगाबाद (ग्रामीण)शहर के बचपन स्कूल में वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल, प्रो विजय सिंह व विद्यालय के निदेशक सूरज प्रकाश ने दीप जला कर किया. मुख्य अतिथि ने संबोधन के दौरान कहा लक्ष्य के लिए मेहनत करने पर जरूरी मंजिल मिलती है. कहा कि बच्चो की मां सबसे बड़ी शिक्षिका होती है और घर उनका पाठशाला होता है. बच्चो को मन लगा कर पढ़ना चाहिए. नकारात्मक सोच को सकारात्मक में बदलना होगा और बड़े सपने के साथ अपने जीवन को साकार करना होगा. निदेशक ने कहा कि कितना भी कोई व्यक्ति धन काम लें और उसके बच्चे कोई काम के नहीं रहें तो वह धन बेकार है. छोटी उम्र से ही बच्चों मंे संस्कार की शिक्षा दी जानी चाहिए. बचपन स्कूल अपने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कई तरह के नृत्य व संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी. प्रज्ञा व साक्षी ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ओम साईं राम गीत पर प्रफुल्ल, रिया, सिया, दीपू व स्यान्सी ने अपनी प्रस्तुति दी. इस मौके पर प्राचार्या कंचन, शिक्षक मधेश्वर कुमार मिश्रा, सोनी प्रवीण, प्रिया गुप्ता, सोनम सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन