अब स्वावलंबी बनेंगे युवक-युवतियां

Updated at :21 Feb 2015 7:03 PM
विज्ञापन
अब स्वावलंबी बनेंगे युवक-युवतियां

शिवपुरी कॉलोनी में शुरू हुआ प्रशिक्षण केंद्र (फोटो नंबर-13)परिचय- प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते एसडीओ ओम प्रकाश मंडल.दाउदनगर (अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के गया रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में महाबोध जन स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास केंद्र, औरंगाबाद के तत्वावधान में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन एसडीओ ओमप्रकाश मंडल ने किया. कहा कि प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

शिवपुरी कॉलोनी में शुरू हुआ प्रशिक्षण केंद्र (फोटो नंबर-13)परिचय- प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते एसडीओ ओम प्रकाश मंडल.दाउदनगर (अनुमंडल). अनुमंडल मुख्यालय के गया रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में महाबोध जन स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास केंद्र, औरंगाबाद के तत्वावधान में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन एसडीओ ओमप्रकाश मंडल ने किया. कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवक-युवतियां अपना रोजगार कर सकेंगे. संस्था के रिसोर्स पर्सन सूरज कुमार ने कहा कि अतिरिक्त सहायता योजना के तहत लड़कियों को ब्यूटीशियन व युवकों को राज मिस्त्री का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण चार महीने का होगा. इसमें 120 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के बाद इन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया जायेगा. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाना है. मौके पर दिलीप कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, जियाउल रहमान व सुजीत कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन