गजना महोत्सव की तैयारी मंे जुटे समिति के लोग

नवीनगर (औरंगाबाद)गजना महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर उसे सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में गजना महोत्सव समिति सदस्यों द्वारा लगातार बैठक भी आयोजित की जा रही है. महोत्सव अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि सात से 13 मार्च तक सात दिवसीय गजना महोत्सव होगा. सात से 11 मार्च तक […]
नवीनगर (औरंगाबाद)गजना महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर उसे सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में गजना महोत्सव समिति सदस्यों द्वारा लगातार बैठक भी आयोजित की जा रही है. महोत्सव अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि सात से 13 मार्च तक सात दिवसीय गजना महोत्सव होगा. सात से 11 मार्च तक गजनाधाम में व 12 से 13 मार्च तक नवीनगर अनुग्रह नारायण स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होंगे. कार्यक्रम में भजन, प्रवचन व राम विवाह जैसे धार्मिक कार्यक्रम के अलावे गजनाधाम की ऐतिहासिक गरिमा व धार्मिक महिमा पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. महोत्सव संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि शक्तिपीठ गजनाधाम को पर्यटक स्थल से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है. गजना महोत्सव को सरकारीकरण हेतु प्रस्ताव भी पारित किया जायेगा. लोकगीत, नृत्य, काव्वाली जैसे कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे. कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए विभिन्न मंत्री, सांसद ाव विधायकों को आमंत्रित किया जा रहा है. इसके लिए अलग-अलग समिति बनायी गयी है. सदस्य जिम्मेवारी को बखूबी अंजाम देने में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










