मानदेय नहीं मिलने से अनुबंध चिकित्सकों में मायूसी

Updated at :21 Feb 2015 5:03 PM
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिलने से अनुबंध चिकित्सकों में मायूसी

औरंगाबाद (नगर)सदर अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत चिकित्सकों का पिछले चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है. इसके कारण इन चिकित्सकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चिकित्सक काफी मायूस हैं. चिकित्सकों का कहना है कि होली का पर्व नजदीक है. परिवार के लोग नये-नये कपड़े खरीदने के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)सदर अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत चिकित्सकों का पिछले चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है. इसके कारण इन चिकित्सकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चिकित्सक काफी मायूस हैं. चिकित्सकों का कहना है कि होली का पर्व नजदीक है. परिवार के लोग नये-नये कपड़े खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं. लेकिन, मानदेय नहीं मिल पाया है. इस स्थिति में होली का पर्व फीका रह जायेगा. बच्चे भी मायूस हो जायेंगे. यही नहीं जिसके मकान में किराये पर रहते हैं, वह भी किराये के पैसों के लिए दबाव बना रहे हैं. बच्चों का विद्यालय में फीस जमा नहीं हो पा रहा है. क्या करें, क्या न करें. कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि नौकरी करें या छोड़ दें. गांव-घर व मां-बाप को छोड़ कर नौकरी करने आये थे. लेकिन, यह कभी नहीं सोचे थे कि चार-चार माह तक मानदेय का भुगतान नहीं हो पायेगा. यदि होली के पहले मानदेय का भुगतान नहीं होगा तो कुछ भी निर्णय ले सकते हैं. यहां तक कि नौकरी भी छोड़ सकते हैं. क्या कहते हैं डीपीएमइस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक कुमार मनोज ने बताया कि आवंटन नहीं होने के कारण अनुबंध चिकित्सकों का मानदेय भुगतान नहीं हो सका है. आवंटन उपलब्ध होते ही चिकित्सकों का मानदेय भुगतान हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन