'मांझी विकास को कर रहे थे अवरुद्ध'

Updated at :21 Feb 2015 5:03 PM
विज्ञापन
'मांझी विकास को कर रहे थे अवरुद्ध'

हसपुरा (औरंगाबाद)मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफा देने के बाद जदयू, राजद, कांग्रेस,भाकपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. जदयू के राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति महादलितों पर नाकाम हो गयी. कांग्रेस के रवींद्र सिंह, जदयू के राजन सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी विकास को अवरुद्ध कर रखे थे. बिहार के […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद)मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफा देने के बाद जदयू, राजद, कांग्रेस,भाकपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. जदयू के राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति महादलितों पर नाकाम हो गयी. कांग्रेस के रवींद्र सिंह, जदयू के राजन सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी विकास को अवरुद्ध कर रखे थे. बिहार के किसी भी पंचायत में विकास नहीं हो रहा था. कांगे्रस के गणेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बिहार में पुन: नीतीश कुमार के नेतृत्व मंे विकास होगा. राजद नेत्री किरण यादवेंदू ने कहा कि भाजपा ने महादलित को बदनाम करने की साजिश की. वहीं लोजपा के प्रदेश युवा सचिव राहुल कुमार पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार का महादलित विरोधी चेहरा सामने आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन