शिक्षकों का शोषण बंद हो, नहीं तो आंदोलन

Updated at :21 Feb 2015 4:03 PM
विज्ञापन
शिक्षकों का शोषण बंद हो, नहीं तो आंदोलन

मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुग्रह उच्च विद्यालय मदनपुर के प्रांगण में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार व देखरेख प्रवीण कुमार मिश्रा ने की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नियोजित शिक्षकों के प्रति सरकार की उपेक्षात्मक व दंडनात्मक रवैया […]

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुग्रह उच्च विद्यालय मदनपुर के प्रांगण में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार व देखरेख प्रवीण कुमार मिश्रा ने की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नियोजित शिक्षकों के प्रति सरकार की उपेक्षात्मक व दंडनात्मक रवैया बंद हो अन्यथा शिक्षक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे. वहीं छपरा में वीक्षण रहे शिक्षक के गाल पर जिलाधिकारी छपरा द्वारा तमाचा मारे जाने की घटना की तीव्र भर्त्सना की व असंवैधानिक काम करने वाले जिलाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया. शिक्षकों ने यह भी निर्णय लिया कि सरकार छपरा के तानाशाह जिलाधिकारी के खिलाफ एक सप्ताह में अगर कार्रवाई नहीं करती है तो पूरे राज्य के शिक्षक अपने-अपने जिले के जिलाधिकारी का घेराव करने को बाध्य होंगे. इसकी जवाबदेही शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी व राज्य सरकार की होगी. बैठक में पूर्व अध्यक्ष बजेंद्र कुमार सिंह, राज्य पार्षद जगनारायण पाठक, संतोष कुमार, मोहम्मद जहिर अनवर सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन