हर हाल में कासमा को मिले प्रखंड का दर्जा

मदनपुर (औरंगाबाद)कासमा को प्रखंड बनाने हेतु किसान मजदूर मोरचा के संयोजक डॉ शिवनंदन यादव के नेतृत्व में एक बैठक बघौरा स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया उदय यादव व देखरेख डॉ शिवनंदन यादव ने की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कासमा से मदनपुर की दूरी 16 […]
मदनपुर (औरंगाबाद)कासमा को प्रखंड बनाने हेतु किसान मजदूर मोरचा के संयोजक डॉ शिवनंदन यादव के नेतृत्व में एक बैठक बघौरा स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया उदय यादव व देखरेख डॉ शिवनंदन यादव ने की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कासमा से मदनपुर की दूरी 16 किलोमीटर, रफीगंज की दूरी 12 किलोमीटर, आमस की दूरी 18 किलोमीटर व गुरुआ की दूरी 20 किलोमीटर है. ऐसे में हर हाल में कासमा को प्रखंड का दर्जा मिलना चाहिए. इसके लिए कासमा को प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. साथ ही, निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में घुम कर लोगों को जागरूक करे तथा आगे एक व्यापक जनआंदोलन चलाया जायेगा. बैठक में संजय सिंह को संयोजक, जितेंद्र यादव, राम पुकार सिंह, गयास अहमद, धीरेंद्र यादव, नरेश यादव, लक्ष्मण सिंह, राम चंद्र यादव, विजय प्रसाद को सदस्य बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










