कल्याण कोष से मिला चेक (चार खबर)

दाउदनगर(औरंगाबाद)विधि संघ दाउदनगर के कल्याण कोष के अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता स्व रामलखन सिंह यादव की पत्नी को कल्याण कोष से 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. कल्याण कोष के अध्यक्ष रामदेव सिंह यादव ने बताया कि पांच हजार रुपये दाह संस्कार के दिन ही अधिवक्ता के परिजन को दिया गया था. शेष रुपये […]
दाउदनगर(औरंगाबाद)विधि संघ दाउदनगर के कल्याण कोष के अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता स्व रामलखन सिंह यादव की पत्नी को कल्याण कोष से 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. कल्याण कोष के अध्यक्ष रामदेव सिंह यादव ने बताया कि पांच हजार रुपये दाह संस्कार के दिन ही अधिवक्ता के परिजन को दिया गया था. शेष रुपये कल्याण कोष के सदस्यों की आम सहमति प्राप्त होने के बाद विधि संघ के सचिव बैजनाथ प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ताओं के समक्ष चेक दिया गया. जीतन राम मांझी को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण दाउदनगर(औरंगाबाद)मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाने का लोजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. लोजपा कार्यकर्ता देवराज पासवान ने बताया कि एक महादलित को नीतीश कुमार ने जिस प्रकार बेइज्जत किया उसे बिहार की जनता समझ गयी है. जीतन राम मांझी ने ही पासवान जाति को महादलित का दर्जा दिया, जो एक सराहनीय काम है. गरीबों के लिए लड़ाई लड़ने वाले एक महादलित नेता को हटा कर कुछ शरारती तत्वों ने अपनी राजनीतिक रोटी सेकी, पर इसका फायदा उन्हें नहीं मिलने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










