सतचंडी महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा

सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग (फोटो नंबर-24) परिचय-शोभायात्रा में शामिल महिलाएंकुटुंबा (औरंगाबाद) प्रखंड के परसांवा गांव में सतचंडी महायज्ञ की शोभायात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकली गयी. यज्ञकर्ता बलराम शरण बाबू के तत्वावधान में आयोजित यज्ञ की शोभायात्रा आचार्या वासुदेव मिश्र के देखरेख मंे निकाली गयी. घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी इस […]
सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग (फोटो नंबर-24) परिचय-शोभायात्रा में शामिल महिलाएंकुटुंबा (औरंगाबाद) प्रखंड के परसांवा गांव में सतचंडी महायज्ञ की शोभायात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकली गयी. यज्ञकर्ता बलराम शरण बाबू के तत्वावधान में आयोजित यज्ञ की शोभायात्रा आचार्या वासुदेव मिश्र के देखरेख मंे निकाली गयी. घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी इस शोभायात्रा में स्थानीय व आसपास के सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यज्ञ स्थल से निकाली गयी शोभायात्रा बतरे व बटाने के संगम पर भास्कर नगर दुमुहान पहुंची. श्रद्धालुओं ने संगम से जल उठाया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान, सचिव शिवदेव पांडेय व कोषाध्यक्ष कमलेश साव ने संयुक्त रूप से बताया कि यज्ञ के समापन में 28 फरवरी को भंडारा के साथ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










