भूमि विवाद देखना पुलिस का काम नहीं : एसडीपीओ

Updated at :21 Feb 2015 12:03 PM
विज्ञापन
भूमि विवाद देखना पुलिस का काम नहीं : एसडीपीओ

कहा-भूमि विवाद से संबंधित मामले सीओ के पास ले जाएं जनता दरबार में छाया रहा भूमि विवाद का मामला(फोटो नंबर-12)कैप्शन- फरियाद सुनते एसडीपीओऔरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने जनता दरबार लगा कर फरियाद सुनी. जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद से […]

विज्ञापन

कहा-भूमि विवाद से संबंधित मामले सीओ के पास ले जाएं जनता दरबार में छाया रहा भूमि विवाद का मामला(फोटो नंबर-12)कैप्शन- फरियाद सुनते एसडीपीओऔरंगाबाद (नगर) गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने जनता दरबार लगा कर फरियाद सुनी. जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित पहुंचा. जिस पर श्री यादव ने फरियादियों को कहा कि पुलिस का काम भूमि विवाद देखना नहीं है, बल्कि भूमि विवाद से संबंधित जो भी मामला है, उसे अंचलाधिकारी (सीओ) के पास ले जायें. यदि अंचलाधिकारी पुलिस की मांग करते हैं तो उन्हें पुलिस जवान उपलब्ध कराये जायेंगे. जनता दरबार में नवीनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव से पहुंची संगीता देवी ने शिकायत की कि जमीन खरीदने के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने छह लाख रुपये नहीं दिये. मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठइया गांव से पहुंचे धनंजय भुइयां ने शिकायत की कि गांव के लोग मारपीट कर भगा दिये हैं. रफीगंज थाना क्षेत्र के चांदबिगहा गांव से पहुंचे कारू यादव ने शिकायत की कि मेरे पुत्र को मारपीट कर गांव के ही कुछ लोग भगा दिये हैं. रफीगंज थाना क्षेत्र के ही चरकुपा गांव से पहुंचे विमलेश शर्मा ने शिकायत की कि नौकरी देने के नाम पर एक एजेंसी द्वारा पैसा की वसूली की गयी है. एसडीपीओ ने सभी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन