440 बच्चों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा (फोटो नंबर-26) परिचय- प्रतियोगिता में परीक्षा देते प्रतिभागी

दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड की तरारी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गवसगढ़ में आरकेएम क्यूज द्वारा प्रखंड स्तरीय लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मनोज कुमार व मंटू कुमार ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ मुरली, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रंजन प्रकाश, एकलव्य के निदेशक सन्नी प्रियदर्शी व लक्ष्य कोचिंग सेंटर […]
दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड की तरारी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गवसगढ़ में आरकेएम क्यूज द्वारा प्रखंड स्तरीय लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मनोज कुमार व मंटू कुमार ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ मुरली, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रंजन प्रकाश, एकलव्य के निदेशक सन्नी प्रियदर्शी व लक्ष्य कोचिंग सेंटर के निदेशक ओम प्रकाश के सहयोग से किया. आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 440 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इनमें 120 छात्राएं व 320 छात्र शामिल हुए. सफल प्रतिभागियों को 11 जनवरी को समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा. आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. ताकि बच्चे उत्साहित होकर आगे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










