महिला कॉलेज में आज से भरा जायेगा फॉर्म(दो खबर)

अंबा (औरंगाबाद) महिला महाविद्यालय मुडि़ला अंबा में सोमवार से 12वीं की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा जायेगा. इसकी जानकारी प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया है कि छात्राओं की सहूलियत के लिए कला व विज्ञान संकाय के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए बैठक दाउदनगर(अनुमंडल) कुशवाहा शैक्षणिक कल्याण […]
अंबा (औरंगाबाद) महिला महाविद्यालय मुडि़ला अंबा में सोमवार से 12वीं की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा जायेगा. इसकी जानकारी प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया है कि छात्राओं की सहूलियत के लिए कला व विज्ञान संकाय के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए बैठक दाउदनगर(अनुमंडल) कुशवाहा शैक्षणिक कल्याण परिषद की बैठक महावर पंचायत के मुखिया हरी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें इस संस्था द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाली लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर चर्चा की गयी. श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष यह परीक्षा आठ फरवरी को होगी. इसके लिए आवेदन फॉर्म 20 जनवरी तक मिलेगा. 25 जनवरी से प्रवेश पत्र निर्गत होगा. ज्ञान सागर कोचिंग सेंटर व सृष्टि कोचिंग सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस बैठक में ललन प्रसाद सिंह, रामलखन प्रसाद, राघो सिंह, कमलेश प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










