छात्रवृत्ति व पोशाक के बांटे गये रुपये

Updated at :04 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
छात्रवृत्ति व पोशाक के बांटे गये रुपये

(फोटो नंबर-2) परिचय-बच्चों को रुपये देते मुखिया मोइनुदीन अंसारी व अन्य.हसपुरा (औरंगाबाद). ब्लॉक परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगा कर पहली से पंचम तक की पिछड़ी जाति की छात्रा व अत्यंत पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रथम व द्वितीय वर्ग की छात्राओं को पोशाक राशि वितरित की गयी. राशि वितरण कार्यक्रम की […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-2) परिचय-बच्चों को रुपये देते मुखिया मोइनुदीन अंसारी व अन्य.हसपुरा (औरंगाबाद). ब्लॉक परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगा कर पहली से पंचम तक की पिछड़ी जाति की छात्रा व अत्यंत पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रथम व द्वितीय वर्ग की छात्राओं को पोशाक राशि वितरित की गयी. राशि वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी ने की. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही छात्रवृत्ति व पोशाक योजना से गरीब तबके के बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है. प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी ने कहा कि इस योजना से स्कूल में बच्चे जुड़ रहे हैं. बेहतर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति व पोशाक योजना बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है. मौके पर संकुल समन्वयक मिथलेश सिंह, शिक्षा समिति सचिव मालती देवी, सहायक शिक्षक इंद्रजीत कुमार, फराजान नाज व कंचन कुमारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन