भाजपा नगर मंडल ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

Updated at :03 Jan 2015 9:03 PM
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

नवीनगर (औरंगाबाद): नगर पंचायत नवीनगर के महीप बिगहा गांव में नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुन्ना कुमार सिंह के आवास पर आयोजित भोज कार्यक्रम में भाजपा के जिला कार्यकर्ता समेत प्रखंड व नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एक साथ बैठ कर सभी ने भोजन का आनंद […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद): नगर पंचायत नवीनगर के महीप बिगहा गांव में नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुन्ना कुमार सिंह के आवास पर आयोजित भोज कार्यक्रम में भाजपा के जिला कार्यकर्ता समेत प्रखंड व नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए तथा एक साथ बैठ कर सभी ने भोजन का आनंद उठाया.

इसके पूर्व एक सभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह व देखरेख किसान मोरचा अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने की. सभा कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम का सामूहिक गान व स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत से किया गया. एक दूसरे का परिचय प्राप्त करने के पश्चात विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही कई लोगों को मोबाइल के माध्यम से टॉल फ्री नंबर द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी.

भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया. विशेष सक्रिय कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 सदस्य जोड़ने को कहा गया. इस मौके पर जिला चिकित्सा मंच अध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रखंड भाजपा सदस्यता प्रभारी प्रमोद सिंह, सुनील भारती व अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन