पत्रकार के दादा का निधन

Updated at :29 Dec 2014 9:02 PM
विज्ञापन
पत्रकार के दादा का निधन

दाउदनगर (औरंगाबाद) पुरानी शहर के जाट टोली निवासी पत्रकार ओम प्रकाश के दादा वयोवृद्ध बैजनाथ प्रसाद का निधन सोमवार को हो गया. वह 106 वर्ष के थे. बैजनाथ प्रसाद अपने आसपास के बच्चों को आजादी की लड़ाई के किस्से सुनाया करते थे. इनके परिवार में दो पुत्र व सात पौत्र मौजूद है. भरा पूरा परिवार […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) पुरानी शहर के जाट टोली निवासी पत्रकार ओम प्रकाश के दादा वयोवृद्ध बैजनाथ प्रसाद का निधन सोमवार को हो गया. वह 106 वर्ष के थे. बैजनाथ प्रसाद अपने आसपास के बच्चों को आजादी की लड़ाई के किस्से सुनाया करते थे. इनके परिवार में दो पुत्र व सात पौत्र मौजूद है. भरा पूरा परिवार छोड़ कर इन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है. उनके निधन पर स्थानीय पत्रकारों ने भी शोक संवेदना प्रकट की है.निजी विद्यालयों को मिली प्रस्वीकृति दाउदनगर (अनुमंडल) अब निजी विद्यालयों में भी गरीब के बच्चे पढ़ेंगे. इस निर्णय के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्थानीय निजी विद्यालयों को प्रस्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हें कोड आवंटित किया है. नव ज्योति शिक्षा निकेतन के प्राचार्य नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके विद्यालय को कोड नंबर 100 आवंटित किया गया है. उन्होंने बताया कि यह प्रस्वीकृति अक्तूबर 2014 से अक्तूबर 2017 तक के लिए निर्धारित है. उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी किये गये पत्र के हवाले से बताया कि प्रस्वीकृत विद्यालयों को अपने आसपास के वैसे 25 प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालयों में करना होगा, जो गरीब व लाचार हैं. ऐसे बच्चों की फिस सरकार देगी. इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को अलग से खाता खोलना होगा. श्री गुप्ता ने कहा कि जारी किये गये पत्र में और कई शर्ते मौजूद है. उनका पालन विद्यालय प्रबंधन को करना होगा. उन्होंने बताया कि बच्चों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने की छूट भी निजी विद्यालयों को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन