टूर्नामेंट पर नवीनगर ने जमाया कब्जा(फोटो नंबर-17) परिचय- विजेता को ट्रॉफी देते थानाध्यक्ष अरुण कुमार , बीडीओ प्रभात रंजन व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
नवीनगर (औरंगाबाद)अनुग्रह नारायण स्टेडियम नवीनगर में पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चंद्रगढ़ बनाम नवीनगर के बीच खेला गया. नवीनगर की टीम ने चंद्रगढ़ को हरा कर विजेता बनी. फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. टास जीत कर चंद्रगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते करते हुए 16 ओवरों में 78 रन ही बना पायी. नवीनगर […]
नवीनगर (औरंगाबाद)अनुग्रह नारायण स्टेडियम नवीनगर में पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चंद्रगढ़ बनाम नवीनगर के बीच खेला गया. नवीनगर की टीम ने चंद्रगढ़ को हरा कर विजेता बनी. फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. टास जीत कर चंद्रगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते करते हुए 16 ओवरों में 78 रन ही बना पायी. नवीनगर की टीम 12 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. विजेता बने नवीनगर टीम को थानाध्यक्ष अरुण कुमार व उप विजेता टीम को बीडीओ प्रभात रंजन द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया. मैन ऑफ द मैच नवीनगर के आनंद कुमार व मैन ऑफ द सीरीज नवीनगर के ही छोटू व निखिल कुमार को दिया गया. इस दौरान नवीनगर सीआरपीएफ कंपनी कमांडर अभिजीत नाथ ने कहा कि खेल से समाज में सौहार्द कायम होता है. टूर्नामेंट में स्थानीय लोगों को सहयोग के लिए थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने धन्यवाद दिया. इस मौके पर पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, प्रो सुनील बोस, शिक्षक संघ सचिव धनंजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










