साइकिल व पोशाक राशि का करें सदुपयोग :प्रधानाध्यापक (फोटो नंबर-8) परिचय- साइकिल व पोशाक राशि का वितरण करते प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू माध्यमिक विद्यालय बेरी में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल व पोशाक राशि का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं साइकिल व पोशाक राशि का सदुपयोग करें. उस राशि को दूसरे मद में न खर्च करें. सरकार ने विद्यार्थियों को घर व […]
मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू माध्यमिक विद्यालय बेरी में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल व पोशाक राशि का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं साइकिल व पोशाक राशि का सदुपयोग करें. उस राशि को दूसरे मद में न खर्च करें. सरकार ने विद्यार्थियों को घर व कूल की दूरी को पाटने हेतु साइकिल दी है. एकरूपता व अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने हेतु ड्रेस के लिए रुपये दे रही है. इस मौके पर प्रबंध शिक्षा समिति के सदस्य सुनील सिंह, कुमार अमरेंद्र सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. साइकिल मद में 12 लाख 43 हजार व पोशाक राशि के लिए पांच लाख 54 हजार रुपये बांटे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










