नगर पंचायत में विशेष बैठक की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
दाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार समेत 10 वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद को आवेदन देकर अध्यपेक्षा पर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है.आवेदन पर वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी, रविरंजन कुमार, गुडि़या देवी, जागेश्वरी देवी, रामाऔतार चौधरी, शबनम आरा, हसीना खातून, मंजु देवी व ममता देवी के हस्ताक्षर हैं. इसकी प्रतिलिपि […]
दाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार समेत 10 वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद को आवेदन देकर अध्यपेक्षा पर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है.आवेदन पर वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी, रविरंजन कुमार, गुडि़या देवी, जागेश्वरी देवी, रामाऔतार चौधरी, शबनम आरा, हसीना खातून, मंजु देवी व ममता देवी के हस्ताक्षर हैं. इसकी प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी को भी दी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि नगर पंचायत बोर्ड की मासिक बैठक हुए लगभग दो माह से भी अधिक समय हो चुका है. अब तक नगर पंचायत के विकास कार्यों में कोई प्रगति नहीं है. आवेदन में नियमानुसार विकास के एजेंडा पर विशेष बैठक बुलाने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










