शिक्षा का कोई मूल्य नहीं लगा सकता : सांसद(फोटो नंबर-12) परिचय-कार्यक्रम में उपस्थित सांसद व अन्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 8:03 PM
राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय के चार कमरे का सांसद ने किया उद्घाटन औरंगाबाद (ग्रामीण)राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय औरंगाबाद में सर्वशिक्षा अभियान द्वारा 12 लाख रुपये की राशि से निर्माण करायी गयी चार अतिरिक्त कमरे में शनिवार को पठन-पाठन शुरू हो गया. इसका उद्घाटन शनिवार को सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर विशिष्ट […]
राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय के चार कमरे का सांसद ने किया उद्घाटन औरंगाबाद (ग्रामीण)राजकीय अनुग्रह मध्य विद्यालय औरंगाबाद में सर्वशिक्षा अभियान द्वारा 12 लाख रुपये की राशि से निर्माण करायी गयी चार अतिरिक्त कमरे में शनिवार को पठन-पाठन शुरू हो गया. इसका उद्घाटन शनिवार को सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पर्षद के उप मुख्य पार्षद उर्मिला सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चौबे, डीपीओ शैलंेद्र कुमार पाठक, बीइओ अभय नाथ मिश्र, देव नारायण मिश्र, प्रभारी प्रधानाध्यापक सावित्री देवी, वरीय शिक्षक उदय कुमार सिंह उपस्थित थे. उद्घाटन के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि शिक्षा का कोई मूल्य नहीं लगा सकता और न उसका बंटवारा हो सकता है. शिक्षा का कोई विकल्प भी नहीं है और न कोई इसकी कीमत लगा सकता. सांसद ने संसाधन के अभाव पर बोलते हुए कहा कि देश में करोड़ों विद्यालय है, लेकिन शिक्षण संस्थान जो होना चाहिए उसका अभाव है. करोड़ों रुपये भवन निर्माण पर खर्च हो रहे हैं, लेकिन उपस्कर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बच्चों को बिजली की सुविधा नहीं मिलती, कैंपस पर भी ध्यान नहीं दिया जाता. इस मसले पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के स्तर को उठाना चाहिए. उप मुख्य पार्षद ने कहा कि शिक्षकों को आपसी मतभेद भुला कर व सामंजस्य बैठा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए. कार्यक्रम का देखरेख कर रहे उदय कुमार सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासित रखने में शिक्षकों की अहम भूमिका होनी चाहिए. मौके पर नरेश कुमार सिंह, शिक्षक सुजीत कुमार सिंह उर्फ पिकू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










