बांटे गये छात्रवृत्ति के रुपये (दो खबर)
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 5:03 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद). ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरांटी में छात्रवृत्ति के रुपये बांटे गये. प्रभारी प्रधानाध्यापक फूलो देवी ने बताया कि एक से आठ वर्ग तक के अति पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं व पिछड़ी जाति के छात्राओं के बीच 56 हजार 400 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में बांटे गये. वितरण के दौरान अभिभावक, स्थानीय […]
दाउदनगर (औरंगाबाद). ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरांटी में छात्रवृत्ति के रुपये बांटे गये. प्रभारी प्रधानाध्यापक फूलो देवी ने बताया कि एक से आठ वर्ग तक के अति पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं व पिछड़ी जाति के छात्राओं के बीच 56 हजार 400 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में बांटे गये. वितरण के दौरान अभिभावक, स्थानीय लोग, शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.ठंड से जनजीवन प्रभावित दाउदनगर (औरंगाबाद). पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दाउदनगर अनुमंडल में शीत लहर का प्रकोप जारी है. शाम होते ही चारों तरफ कुहासा छा जाता है जो सुबह के 10 बजे के बाद ही समाप्त होता है. शुक्रवार की दोपहर दस बजे के बाद धूप तो निकला, परंतु उसका असर काफी कम दिखाई पड़ा. ठंड से छोटे बच्चे, वृद्ध व पशु बीमार पड़ रहे हैं. इससे बाजारों में भी शाम होने के बाद सन्नाटा पसर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










