अलाव की व्यवस्था करेगी सतबहिनी मंदिर न्यास समिति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 7:03 PM
औरंगाबाद(कोर्ट) बढ़ती ठंड को देखते हुए मां सतबहिनी मंदिर न्यास समिति की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी. इसका निर्णय एसडीओ सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष भीम प्रसाद द्वारा ली गयी है. समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार अंबा […]
औरंगाबाद(कोर्ट) बढ़ती ठंड को देखते हुए मां सतबहिनी मंदिर न्यास समिति की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी. इसका निर्णय एसडीओ सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष भीम प्रसाद द्वारा ली गयी है. समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार अंबा सतबहिनी मंदिर के निकट व चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी. इससे मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं व आम जनता को काफी सहूलियत होगी. लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की जायेगी. इस काम में समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को लगाया गया है. अरविंद सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, शिवशंकर पांडेय को लकड़ी आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










