गेट स्कूल में नियोजन मेला कल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 6:03 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालयबेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है. औरंगाबाद में नियोजन मेला 27 दिसंबर को लगने जा रहा है. इस मेला में देश के जाने-माने 20-25 कंपनियां आ रही है और इन कंपनियों द्वारा यहां के हजारों युवकों को नियोजित करने का काम किया जाना है. इससे संबंधित जानकारी जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा दी गयी है. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालयबेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है. औरंगाबाद में नियोजन मेला 27 दिसंबर को लगने जा रहा है. इस मेला में देश के जाने-माने 20-25 कंपनियां आ रही है और इन कंपनियों द्वारा यहां के हजारों युवकों को नियोजित करने का काम किया जाना है. इससे संबंधित जानकारी जिला नियोजनालय कार्यालय द्वारा दी गयी है. कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार यह नियोजन मेला श्रम संसाधन विभाग एवं जिला नियोजनालय विभाग की ओर से आयोजित की जा रही है. गेट स्कूल के मैदान में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा द्वारा किया जायेगा. इसमें आठवां, मैट्रिक, इंटर , स्नातक व आइटीआइ पास व डिप्लोमाधारी बेरोजगार युवकों व युवतियां का चयन कर नियोजन की जानी है. यह भी जानकारी दी गयी है कि इसमें लगभग 10 हजार बेरोजगार युवकों को शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन