कुटुंबा की तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 4:03 PM

विज्ञापन

कोरम के अभाव में सूही, बलिया व भरौंधा पैक्स में नहीं हुआ था चुनाव कुटुंबा (औरंगाबाद)प्रखंड की तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य सचिव ने बीडीओ को पत्र भेज कर आवश्यक निर्देश दिया है. बीडीओ ने बताया कि कोरम पूरा नहीं […]

विज्ञापन

कोरम के अभाव में सूही, बलिया व भरौंधा पैक्स में नहीं हुआ था चुनाव कुटुंबा (औरंगाबाद)प्रखंड की तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य सचिव ने बीडीओ को पत्र भेज कर आवश्यक निर्देश दिया है. बीडीओ ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के अभाव में प्रखंड के सूही, बलिया व भरौंधा पैक्स में चुनाव नहीं हो सका था. इसके लिए चुनाव प्राधिकार द्वारा सदस्यता सूची प्रकाशित करने व दावा आपत्ति संबंधी तिथि निर्धारित कर दी गयी है. प्राधिकार से प्राप्त पत्र का हवाला देते हुए बीडीओ ने बताया कि पांच जनवरी तक पैक्स समिति सदस्या सूची को जिला सहकारिता पदाधिकारी को उपलब्ध करना है. जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा 10 जनवरी तक सूची का सत्यापन कर विविध स्थलों पर 13 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इसके बाद 20 जनवरी तक सदस्य प्रकाशन मतदाता सूची पर आपत्ति कर सकेंगे तथा 27 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीच मतदान की तिथि भी निर्धारित की जा सकती है. विदित हो कि प्रखंड के इन तीनों पंचायतों में चुनाव के लिए नामांकन कराया गया था, पर कोरम पूरा नहीं होने के अभाव में चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन