जीवन बीमा बुरे समय में आती है काम :शाखा प्रबंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 9:02 PM
मदनपुर(औरंगाबाद)एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस की ओर से ग्राहक मिलन समारोह घटराइन बनिया स्थित मानसरोवर होटल के सभा कक्ष में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्येंद्र नारायण सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने फीता काट कर किया. विशिष्ट अतिथि मुखिया विनोद मिश्रा, चेइ नवादा मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह, पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह, राजू कुमार आदि मौजूद थे. एसबीआइ […]
मदनपुर(औरंगाबाद)एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस की ओर से ग्राहक मिलन समारोह घटराइन बनिया स्थित मानसरोवर होटल के सभा कक्ष में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्येंद्र नारायण सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने फीता काट कर किया. विशिष्ट अतिथि मुखिया विनोद मिश्रा, चेइ नवादा मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह, पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह, राजू कुमार आदि मौजूद थे. एसबीआइ लाइफ के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि जीवन बीमा की राशि व्यक्ति को बुरे वक्त में काम आती है. बैंक के सीनियर एजेंसी मैनेजर मुरारी कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में बीमा करा लेने चाहिए. कार्यक्रम में मुखिया संजय यादव, शंभु प्रसाद सिन्हा, सुरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










