24 को स्कूलों में दीप जलायेंगे शिक्षक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को हुई. प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 दिसंबर नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ही खास है. 2005 मंे इसी दिन पहली बार नियोजित शिक्षक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को हुई. प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 दिसंबर नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ही खास है. 2005 मंे इसी दिन पहली बार नियोजित शिक्षक व सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई के बाद शिक्षा मित्रों का नाम बदल कर प्रखंड पंचायत शिक्षक किया गया और उनकी सेवा 60 वर्ष के लिए कर दी गयी. उस दिन से संगठन द्वारा इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में दीप जलायेंगे और वेतनमान के लिए आवाज उठाने का संकल्प लेंगे. इस मौके पर सचिव मृत्युजंय कुमार सिंह, कैसर नवाब, राजीव कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन