24 को विधानसभा का घेराव करेंगे नियोजित शिक्षक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक बैठक रविवार को सोन कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई. इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की. संचालन जिला संयोजक संतोष सिंह ने किया. मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने कहा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक बैठक रविवार को सोन कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई. इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की. संचालन जिला संयोजक संतोष सिंह ने किया. मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि 24 दिसंबर को बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचे के आ ान पर विधानसभा का घेराव किया जायेगा. बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के नियोजित शिक्षक भाग लेंगे. पिछले तीन महीने से शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है. इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. वहीं, नियोजित शिक्षकों की अन्य समस्याओं को भी दूर नहीं किया जा रहा है. राज्य सरकार के तानाशाही, वादाखिलाफी व समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव किया जायेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व शिक्षा का अधिकार कानून अधिनियम के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जिम्मेवारी शिक्षक सफलता पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं. लेकिन, सरकार की उदासीनता से शिक्षक उपेक्षित हैं. पर, अब नियोजित शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. मौके पर जिला सचिव विनय यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, चंद्रदीप राम, शशि रजक, सुबोध सुमन, अभिनंदन कुमार सिंह, उदय कुमार, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, बसंत चौरसिया, प्रभात कुमार, सरोज पांडेय, कुमारी गीता व संगीता देवी सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन