पैसा लेते रहे और आंखों की रोशनी जाती रही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 8:02 PM
नेत्र चिकित्सक पर लेंस लगाने में लापरवाही बरतने की शिकायत नगर थाने में की पीडि़त मनोज कुमार ने कहा- मेरी जिंदगी डॉक्टर ने बरबाद कर दियाऔरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद शहर के नेत्र चिकित्सक डॉ राजीव रंजन वर्मा के विरुद्ध नगर थाना में एक लिखित शिकायत 46 वर्षीय व्यक्ति मनोज कुमार निवासी भट्टु बिगहा ने की है. […]
नेत्र चिकित्सक पर लेंस लगाने में लापरवाही बरतने की शिकायत नगर थाने में की पीडि़त मनोज कुमार ने कहा- मेरी जिंदगी डॉक्टर ने बरबाद कर दियाऔरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद शहर के नेत्र चिकित्सक डॉ राजीव रंजन वर्मा के विरुद्ध नगर थाना में एक लिखित शिकायत 46 वर्षीय व्यक्ति मनोज कुमार निवासी भट्टु बिगहा ने की है. उसने नेत्र चिकित्सक पर आरोप लगाया है कि राजीव रंजन वर्मा से आंख अस्पताल में जाकर आंख का इलाज करवाने गये तो डॉक्टर ने दो दिनों में आंख की रोशनी आने की बात कही. इसके लिए एक अच्छा लेंस लगाने की सलाह दी. 13 हजार तीन सौ रुपये का लेंस व अन्य दवा के लिए 20 हजार रुपये जमा कराया. लेकिन, आंख की रोशनी नहीं आयी. मनोज कुमार ने बताया है कि इसके बाद इसकी शिकायत डॉक्टर व इनके सहयोगियों से की, तो आश्वासन दिया गया कि सब ठीक हो जायेगा. इस बीच शिकायतकर्ता ने डॉक्टर ने किसी बड़े चिकित्सालय में रेफर करने की बात कही गयी, लेकिन रेफर भी नहीं किया और धीरे-धीरे पैसा लेते रहे. शिकायतकर्ता का कहना है कि मेरी आंख में रोशनी नहीं आयी है. मेरी जिंदगी बरबाद कर दी गयी है. मेरा पूरा जीवन अंधकार में डूब गया है. शिकायतकर्ता ने इन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है. नगर थाने के दारोगा रंजीत कुमार ने बताया कि आंख अस्पताल में जाकर जांच की जायेगी और मामला सत्य प्रतीत होने पर कार्रवाई की जायेगी. क्या कहते हैं डॉक्टर आंख अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन वर्मा ने कहा कि मनोज कुमार ने मेरे अस्पताल में ऑपरेशन कराया. इनकी रोशनी कम लौटी है. यह मैं मानता हूं लेकिन ऑपरेशन के बाद झारखंड में चुनाव कराने चले गये थे, इसी से इनकी आंख में रोशनी कम गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










