(फोटो नंबर-21) परिचय- प्रदर्शन करते लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 8:02 PM
दलितों का हनन पर लगे रोक राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार मंच के सदस्यों ने किया प्रदर्शन औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार मंच के सदस्यों ने बुधवार को राज्य समन्वयक राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. इसके पहले शहर के गांधी मैदान में से आक्रोशपूर्ण रैली निकाली. इस दौरान रैली में शामिल लोग नारे लगे […]
दलितों का हनन पर लगे रोक राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार मंच के सदस्यों ने किया प्रदर्शन औरंगाबाद (नगर)राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार मंच के सदस्यों ने बुधवार को राज्य समन्वयक राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. इसके पहले शहर के गांधी मैदान में से आक्रोशपूर्ण रैली निकाली. इस दौरान रैली में शामिल लोग नारे लगे रहे थे ‘दलितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर’. इस दौरान राजेश्वर पासवान ने कहा कि भारत को आजाद हुए 67 वर्ष से ऊपर हो गया. लेकिन भारत की दलितों की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है. संविधान में मौलिक अधिकारियों को समाहित किया गया. फिर भी दलित आदिवासी पर अत्याचार, शोषण, झूठा मुकदमा किया जा रहा है. इस पर यदि रोक नहीं लगा तो विवश होकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. रैली में मधेश्वर पासवान, शशि सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










