केंद्रीय कर्मचारियों के समान मिले चिकित्सा भत्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

पेंशनर्स समाज का धरना 15 कोऔरंगाबाद (कोर्ट)बिहार पेंशनर्स समाज द्वारा 15 दिसंबर को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. इस दौरान पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी एक दिन का उपवास भी रखेंगे. इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, संयुक्त सचिव योगेंद्र कुमार सिंह व संगठन सचिव गोवर्द्धन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते […]

विज्ञापन

पेंशनर्स समाज का धरना 15 कोऔरंगाबाद (कोर्ट)बिहार पेंशनर्स समाज द्वारा 15 दिसंबर को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. इस दौरान पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी एक दिन का उपवास भी रखेंगे. इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, संयुक्त सचिव योगेंद्र कुमार सिंह व संगठन सचिव गोवर्द्धन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है. अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने बताया कि राज्य संघ के निर्देश पर यह धरना दिया जायेगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें सभी प्रखंडों की इकाई अपने-अपने बैनर के साथ भाग लेंगे. धरना के माध्यम से अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. मांगों में केंद्रीय कर्मचारियों के समान प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता देने, असाध्य रोगों के इलाज पर पूरी खर्च की व्यवस्था करने, छठे वेतन पुनरीक्षण समिति की अनुशंसा केंद्र व अन्य राज्य सरकारों के समतुल्य 20 वर्षों की सेवा पर पूरी पेेंशन देने की योजना लागू करने व 2006 के पहले अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों की तरह पेंशन पुनरीक्षण का आदेश एक माह के अंदर निर्गत करने शामिल हैं. अध्यक्ष ने समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने का आह्वान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन