किसानों का शुरू किया भूख हड़ताल (फोटो नंबर-11) परिचय-धरना पर बैठे किसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड परिसर में किसान मजदूर मोरचा के बैनर तले किसानों का अनिश्चित कालीन धरना व भूख हड़ताल बुधवार को शुरू किया. धरने की अध्यक्षता बाल मुकुंद पाठक ने की. संचालन डॉ शिवनंदन प्रसाद यादव ने किया. मुकुंद पाठन ने बताया कि उतर कोयल नहर यहां के किसानों की चिर परिचित मांग है. नहर में […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड परिसर में किसान मजदूर मोरचा के बैनर तले किसानों का अनिश्चित कालीन धरना व भूख हड़ताल बुधवार को शुरू किया. धरने की अध्यक्षता बाल मुकुंद पाठक ने की. संचालन डॉ शिवनंदन प्रसाद यादव ने किया. मुकुंद पाठन ने बताया कि उतर कोयल नहर यहां के किसानों की चिर परिचित मांग है. नहर में पानी नहीं पहुंचने से यहां के किसान काफी परेशान हैं. चार वर्गों से लगातार सुखाड़ व अकाल की मार झेल रहे हैं. उतर कोयल नहर के नाम पर आजादी के बाद से कई सरकारें बनी, लेकिन यहां के मांग उतर कोयल नहर में पानी व किसानों के खेत के लिए सिंचाई की व्यवस्था नहीं पूरी की जा सकी. भूख हड़ताल पर पहले दिन अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां है. इसके बाद लोगों की संख्या बढ़ेगी. उक्त अवसर पर अजीम खां, भोला प्रसाद वर्मा, जय प्रकाश प्रजापत व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन