सूचना विभाग के भवन पर अतिक्रमण (फोटो नंबर-10)कैप्शन- समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

निचले तल्ले में एक कमरे में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी का कार्यालय तो दूसरे कमरे में जन शिकायत कार्यालय जिला सूचना जन सपंर्क पदाधिकारी के कमरे में जिला बाल संरक्षण के पदाधिकारी का कार्यालय औरंगाबाद (नगर)आम जनों को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला सूचना जन संपर्क विभाग खुद समस्याओं से […]

विज्ञापन

निचले तल्ले में एक कमरे में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी का कार्यालय तो दूसरे कमरे में जन शिकायत कार्यालय जिला सूचना जन सपंर्क पदाधिकारी के कमरे में जिला बाल संरक्षण के पदाधिकारी का कार्यालय औरंगाबाद (नगर)आम जनों को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला सूचना जन संपर्क विभाग खुद समस्याओं से जूझ रहा है. विभाग की स्थिति यह है कि इसके भवन का अतिक्रमण कर लिया गया है. यह भवन दो मंजिला है. निचले तल्ले के एक कमरे में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी का कार्यालय है, तो दूसरे कमरे में जनशिकायत कार्यालय है. यही नहीं ऊपरी तल्ले के जिस कमरे में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी बैठते थे, उसमें आज जिला बाल संरक्षण के पदाधिकारी संतोष चौधरी का कार्यालय चल रहा है. यही नहीं जिस कमरे को प्रधान लिपिक को कार्य निष्पादित करने के लिए दिया गया था, उसमें बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी व कर्मचारी भी बैठ रहे हैं. इस स्थिति में सूचना विभाग का निबटारा सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. विभाग को हो रही परेशानी पर सूचना विभाग के मगध प्रमंडल गया के उपनिदेशक विधु भूषण ने भी नाराजगी जाहिर की है. वह मंगलवार को कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे थे. भवन की स्थिति देख कर वह दंग रह गये. इस संबंध में उपनिदेशक ने बताया कि सरकार व विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि सूचना विभाग के भवन में कोई दूसरे विभाग का कार्यालय नहीं चल सकता है. यह आमजनों तक सूचना पहुंचाने वाला विभाग है. मैं जिलाधिकारी से इस बिंदु पर वार्ता करूंगा व शीघ्र इस भवन को अतिक्रमण मुक्त करायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन