(फोटो नंबर-6)परिचय-बैठक करते पूर्व मंत्री भगवान सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 5:02 PM
‘झूठे आश्वासन की पोल खोलने की जरूरत’ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित गिरा मोड़ के समीप राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने चतरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद ओबरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने ने कहा कि चतरा विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र पासवान की भारी मतों […]
‘झूठे आश्वासन की पोल खोलने की जरूरत’ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित गिरा मोड़ के समीप राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने चतरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद ओबरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने ने कहा कि चतरा विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र पासवान की भारी मतों से जीत होगी. प्रचार के पार्टी के कई नेता भी जुटे हुए है. उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में चुनावी सभा में घोषणा की थी, जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तो बिहार को विशेष राज्य का दिलायेंगे. लेकिन उनकी सरकारी बनने के बाद भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के इस तरह के झूठे आश्वासन की पोल जनता के सामने की जरूरत है. इस मौके पर नागमणि वर्मा, इंजीनियर अशोक कुमार, अमरेंद्र प्रसाद व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










