(फोटो नंबर-3)परिचय- दाउदनगर थाना में प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ अनवर जावेद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM
खुलासा. प्रेम प्रसंग में मुकेश साव की हुई थी हत्या पिता-पुत्री गिरफ्तारनिशानदेही पर मुकेश के शव का सिर भी बरामद दाउदनगर(अनुमंडल)उपहारा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के 30 वर्षीय युवक मुकेश साव की हत्या का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने पौथू थाना क्षेत्र के फेसरा गांव के राम एकबाल साव, […]
खुलासा. प्रेम प्रसंग में मुकेश साव की हुई थी हत्या पिता-पुत्री गिरफ्तारनिशानदेही पर मुकेश के शव का सिर भी बरामद दाउदनगर(अनुमंडल)उपहारा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के 30 वर्षीय युवक मुकेश साव की हत्या का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने पौथू थाना क्षेत्र के फेसरा गांव के राम एकबाल साव, उनकी बेटी सरस्वती देवी को गिरफ्तार किया है और इन्हीं के निशानदेही पर मुकेश के शव का सिर भी बरामद कर लिया है. इसके पहले केवल मुकेश का धड़ खुदवां थाना क्षेत्र के पंचहारा गांव के पूरब एक खेत से बरामद किया था. इस संबंध में दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद ने बताया कि मुकेश की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी थी. राम एकबाल की शादीशुदा पुत्री के साथ मुकेश का प्रेस प्रसंग चल रहा था. 14 नवंबर की रात राम एकबाल साव ने तीन-चार अपराधियों के साथ मिल कर मुकेश की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था और सिर को घटनास्थल से पश्चिम एक पइन में गड्ढा खोद कर गाड़ दिया था. एसडीपीओ ने बताया कि राम एकबाल साव को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में इस घटना का उद्भेदन हुआ. राम एकबाल साव मृतक मुकेश की पत्नी कौशल्या देवी के भाई का साला है और सरस्वती देवी राम एकबाल साव की बेटी है. एसडीपीओ ने बताया कि सरस्वती देवी को घटना की पूरी जानकारी थी और अपना प्रेमी मुकेश की हत्या कराने में इसका भी हाथ था. एसडीपीओ ने बताया कि इसमें पिता- पुत्री राम एकबाल साव व सरस्वती देवी को जेल भेजा गया है. इसमें तीन-चार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










