धर्मशाला निर्माण के लिए कमेटी का गठन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद)नगर पंचायत नवीनगर ठाकुरबाड़ी रोड मंे राम प्रसाद कसेरा ‘भगत जी ‘ मां दुखहरणी मंदिर सह धर्मशाला निर्माण के लिए कमेटी का गठन किया गया. प्रेम शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में नगरवासियों की एक बैठक हुई. इस दौरान 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन किया गया एवं सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सचिव आदि का चुनाव […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद)नगर पंचायत नवीनगर ठाकुरबाड़ी रोड मंे राम प्रसाद कसेरा ‘भगत जी ‘ मां दुखहरणी मंदिर सह धर्मशाला निर्माण के लिए कमेटी का गठन किया गया. प्रेम शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में नगरवासियों की एक बैठक हुई. इस दौरान 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन किया गया एवं सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सचिव आदि का चुनाव किया गया. साथ ही, भव्य धर्मशाला व मंदिर निर्माण की रणनीति बनायी गयी. अधिक से अधिक योगदान करने का आह्वान किया गया. सर्वसम्मति से कमेटी के अध्यक्ष बने विकास कुमार ने बताया कि धर्मशाला व मंदिर निर्माण को लेकर अगली बैठक 23 नवंबर को पुन: आयोजित की जायेगी. कमेटी में उपाध्यक्ष सचिव दिलीप कुमार स्वर्णकार, सह सचिव राजकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक रमेश प्रसाद सिंह, तुलसी प्रसाद कांस्यकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश कुमार मिश्रा, विनय कुमार सोनी, अशोक चौधरी, बबलू सोनी, राजेश शर्मा, सुनील कुमार सिंह समेत 25 सदस्य शामिल हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन