एफएसएल की टीम ने व्यवसायी के घर की तलाशी ली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-26,27)परिचय-जांच करती एफएसएल की टीम के सदस्य. जांच में सहयोग करते नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार.औरंगाबाद (ग्रामीण). शहर के लिए चर्चित हो चुका महावीर प्रसाद हत्याकांड में सबूत जुटाने के लिए बुधवार को पटना से पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की छानबीन कर स्वर्गीय गुप्ता के परिजनों से पूछताछ की. टीम के सदस्यों ने […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-26,27)परिचय-जांच करती एफएसएल की टीम के सदस्य. जांच में सहयोग करते नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार.औरंगाबाद (ग्रामीण). शहर के लिए चर्चित हो चुका महावीर प्रसाद हत्याकांड में सबूत जुटाने के लिए बुधवार को पटना से पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की छानबीन कर स्वर्गीय गुप्ता के परिजनों से पूछताछ की. टीम के सदस्यों ने घर में रखे एक -एक समान की पड़ताल की. इस टीम का नेतृत्व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ रामबचन प्रसाद ने किया. इनके साथ बालेश्वर यादव व पृथ्वी सिंह भी थे. रामबचन प्रसाद सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के लिए लगे हार्ड डिस्क वाली जगह की पड़ताल की. इसके बाद घर में रखे कई समान को टटोला. गोदरेज में लगे शीशे पर फिंगर प्रिंट को खंगाला. इस काम में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी सहयोग किया. जांच के दौरान एफएसएल की टीम को क्या हासिल हुई यह बताने से उन लोगों ने इनकार कर दिया. लेकिन, जांच के दौरान टीम को कुछ खास हाथ नहीं लगी है. लेकिन, सूत्रों की माने तो बहुत जल्द इस घटना में नया मोड़ आने वाला है. गौरतलब है कि सोमवार की रात शहर के चर्चित व्यवसायी 82 वर्षीय महावीर प्रसाद गुप्ता की हत्या कर अपराधियों ने तथाकथित करोड़ों रुपये लूट कर ले गये थे. इस मामले में घर के दो नौकरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन