(फोटो-18)कै प्शन- ड्रेस कोड में एएनएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 6:02 PM
सदर अस्पताल का बदला-बदला था नजारा औरंगाबाद (नगर) स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के आगमन की सूचना पहले से ही स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को थी, लेकिन मंगलवार शाम तक इसका कोई असर सदर अस्पताल के चिकित्सकों में नहीं दिखाई दे रहा था. बुधवार को सदर अस्पताल का नजारा ही बदला-बदला था. ड्यूटी शुरू होने के […]
सदर अस्पताल का बदला-बदला था नजारा औरंगाबाद (नगर) स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के आगमन की सूचना पहले से ही स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को थी, लेकिन मंगलवार शाम तक इसका कोई असर सदर अस्पताल के चिकित्सकों में नहीं दिखाई दे रहा था. बुधवार को सदर अस्पताल का नजारा ही बदला-बदला था. ड्यूटी शुरू होने के पहले चिकित्सक अस्पताल में यूनिफॉर्म पहन कर अपने-अपने जगह पर मरीजों का इलाज करते नजर आये. यही नहीं ड्यूटी समाप्त हो जाने के बाद भी चिकित्सक व कर्मचारी अस्पताल परिसर में तब तक जमे रहे, जब तक कि स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम खत्म कर अस्पताल से बाहर नहीं निकल गये. यही नहीं सुबह से ही सदर अस्पताल में साफ-सफाई मिनट-मिनट पर किया जा रहा था. पूरे अस्पताल परिसर में पानी का छिड़काव भी किया गया, ताकि मंत्री को यह नहीं लगे कि अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था बदहाल है. खुद जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक कुमार मनोज सुबह से ही अस्पताल में जमे हुए थे और अपनी निगरानी में साफ-सफाई करा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










