जंगली सूअरों से अंछा के किसान परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 5:02 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद) जंगली सूअर से दाउदनगर प्रखंड के अंछा के किसान काफी परेशान है. धान व आलू की फसल जंगली सूअर काफी बरबाद कर रहे है. अंछा निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, उदय शंकर सिंह व धनेश सिंह ने बताया कि जंगली सूअरों का झंुड शाम होने के बाद धान की फसलों को बरबाद कर […]
दाउदनगर (औरंगाबाद) जंगली सूअर से दाउदनगर प्रखंड के अंछा के किसान काफी परेशान है. धान व आलू की फसल जंगली सूअर काफी बरबाद कर रहे है. अंछा निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, उदय शंकर सिंह व धनेश सिंह ने बताया कि जंगली सूअरों का झंुड शाम होने के बाद धान की फसलों को बरबाद कर देते हैं. इसके कारण लगभग 50 बीघा में लगी धान की फसल बरबाद हो गयी है. अब जंगली सूअर खेतों में तैयार आलू की फसल को बरबाद कर रहे हैं. लगभग 20 बीघा में आलू की फसल को सूअरों ने बरबाद कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि अकेले भेंट होने पर सूअर आक्रामक रुख अख्तियार कर लेते हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से इन्हें पकड़ने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










