वार्ता सार्थक नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2014 9:03 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल से बुधवार को नियोजित शिक्षकों की होने वाली वार्ता में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य शिक्षक भी भाग लेंगे. मीडिया प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के मानदेय को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता का समय रखा गया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल से बुधवार को नियोजित शिक्षकों की होने वाली वार्ता में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य शिक्षक भी भाग लेंगे. मीडिया प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के मानदेय को लेकर शिक्षा मंत्री से वार्ता का समय रखा गया है. वार्ता सार्थक नहीं रहने पर सभी शिक्षक सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और यह लड़ाई आर-पार की होगी. मीडिया प्रभारी ने बताया कि वार्ता में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार, प्रदेश महासचिव केशव कुमार सहित प्रदेश कमेटी के अन्य सदस्य भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन