जिला प्रशासन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : उत्तराखंड आपदा में फंसे औरंगाबाद जिले से संबंधित तीर्थ यात्रियों की सूचनाएं प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये है. जिला प्रशासन द्वारा जारी दो हेल्पलाइन नंबर जिला पदाधिकारी के गोपनीय शाखा में 24 घंटे व सातों दिन काम करेंगे. जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन का […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : उत्तराखंड आपदा में फंसे औरंगाबाद जिले से संबंधित तीर्थ यात्रियों की सूचनाएं प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये है. जिला प्रशासन द्वारा जारी दो हेल्पलाइन नंबर जिला पदाधिकारी के गोपनीय शाखा में 24 घंटे व सातों दिन काम करेंगे.

जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन का नंबर 06186-223168 व 222018 है. यदि इन नंबरों पर तीर्थ यात्रियों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो उसे सुरक्षित निकलवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी कोशिश की जायेगी. इन नंबरों पर संपर्क करने के बाद तीर्थ यात्रियों की मदद में जिला प्रशासन द्वारा बिहार आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क स्थापित किया जायेगा.

डीपीआरओ पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी यह नंबर से औरंगाबाद के लोगों को लाभ पहुंचेगा और उत्तराखंड आपदा में फंसे जिले के तीर्थ यात्रियों को निकालने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि प्रभात खबर में छपी औरंगाबाद के कई तीर्थ यात्रियों को उत्तराखंड के केदारनाथ में फंसे होने की खबर के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन