अनियंत्रित ट्रक ने कई ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो (जीटी रोड) पर मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने कई ऑटो में टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो पर सवार रानीगंज निवासी मुकेश कुमार उर्फ लल्लू की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि उपचार के लिए गया ले जाने के दौरान दरभंगा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो (जीटी रोड) पर मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने कई ऑटो में टक्कर मार दी.

इस घटना में ऑटो पर सवार रानीगंज निवासी मुकेश कुमार उर्फ लल्लू की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि उपचार के लिए गया ले जाने के दौरान दरभंगा निवासी ऑटो चालक उदय पासवान की मौत हो गयी. दुर्घटना में राजा पासवान, युगल राम, राजेश कुमार, सोनी देवी, उदय पासवान निवासी दरभंगा, गीता देवी, पुकार महतो निवासी वार टंडवा, राहुल सिंह तेलडीहा सहित एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मदनपुर व सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उदय पासवान की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी.

इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राज मार्ग दो को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाये. प्रदर्शन की सूचना पाकर मदनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन पुलिस को आक्रोशितों का आक्रोश ङोलना पड़ा. मदनपुर अंचलाधिकारी अशोक कुमार घटनास्थल पहुंचे.

इनके काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी माने. प्रदर्शनकारियों ने इनके समक्ष घटनास्थल पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने, मृतक के परिजन को उचित मुआवजा और सड़क के किनारे ऑटो पार्किग की व्यवस्था कराने की मांग रखी.

सीओ ने सभी मांगों पर सहमति के लिए वरीय पदाधिकारियों से बात करने की बात कही, तब जाकर सड़क जाम हटाया गया. जाम के दौरान एनएच दो पर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन