युवक ने ही दो बार एटीएम में लगायी सेंध

Updated:
विज्ञापन

नगर थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा सवालपीएनबी की एटीएम में सेंधमारी से बैंककर्मियों को सता रही चिंताऔरंगाबाद (सदर) : शहर के नगर थाने के समीप एल सिंह टावर स्थित पीएनबी के एटीएम में 16 जून को हुई चोरी का प्रयास असफल रहा, लेकिन इससे नगर थाने की सुरक्षा व्यवस्था व कार्यशैली पर सवाल […]

विज्ञापन

नगर थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा सवाल
पीएनबी की एटीएम में सेंधमारी से बैंककर्मियों को सता रही चिंता
औरंगाबाद (सदर) : शहर के नगर थाने के समीप एल सिंह टावर स्थित पीएनबी के एटीएम में 16 जून को हुई चोरी का प्रयास असफल रहा, लेकिन इससे नगर थाने की सुरक्षा व्यवस्था व कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गये है.

नगर थाने से महज सौ गज की दूरी पर स्थित पीएनबी एटीएम में रविवार की रात किया जा रहा चोरी का प्रयास में एटीएम को छत विक्षत किया गया, रड से उसके लॉक को काटने का प्रयास किया गया, लेकिन इसकी भनक नगर थाने की पुलिस को नहीं लग सकी. इस स्थिति में नगर थाने की पुलिस कितनी चौकस है इस पर सवाल उठने लगे है.

एटीएम में चोरी का प्रयास भले ही आम लोगों को ये घटना बड़ी न लगे, लेकिन यहां के बैंककर्मियों व व्यवसायियों के लिए यह एक बड़ी घटना है, क्योंकि बैंक में हमेशा काफी मात्र में कैश व व्यवसायियों की दुकानों में पैसे रहते है. इसलिए इन्हें चोरी की चिंता सताते रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन