ePaper

औरंगाबाद : महागठबंधन का सहबाला दौड़ रहा, दूल्हे का पता नहीं : नीरज

Updated at : 18 Feb 2020 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : महागठबंधन का सहबाला दौड़ रहा, दूल्हे का पता नहीं : नीरज

औरंगाबाद : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने सोमवार को कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव होनेवाला है. देश के गृह मंत्री अमित शाह घोषणा कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. महागठबंधन का सहबाला दौड़ रहा है, पर दूल्हे का पता नहीं है. मंत्री ने कहा कि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने सोमवार को कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव होनेवाला है. देश के गृह मंत्री अमित शाह घोषणा कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. महागठबंधन का सहबाला दौड़ रहा है, पर दूल्हे का पता नहीं है.

मंत्री ने कहा कि 48 घंटा बीत गया, लेकिन राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की जुबान बस के मामले में नहीं खुल रही है. वे अतिपिछड़ा के हित में बात करते हैं और बेरोजगारी यात्रा पर निकलने वाले हैं, लेकिन जिस बस पर यात्रा करेंगे, वह बस किसकी है. उस बस पर किसके खून का छींटा लगा हुआ है, यह बताने से इन्कार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन