आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में भीषण गर्मी का अलर्ट, शुक्रवार को लू चलने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Aurangabad News :औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना जताई गई है. जिले का अधिकतम तापम

विज्ञापन

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (19 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना जताई गई है. जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. गर्मी के कारण लोगों को दिनभर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. वहीं आर्द्रता 47 प्रतिशत से 61 प्रतिशत के बीच रहने के कारण उमस भी अधिक महसूस की जायेगी. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहेगी और दोपहर के समय लू चल सकती है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बाहर निकलने से बचें और लू से सावधानी बरतें.

मुख्य बिंदु : 

अधिकतम तापमान : 40 °सेंटीग्रेट 

न्यूनतम तापमान : 30 °सेंटीग्रेट 

मौसम : दोपहर में लू चलेगी

हवा : 19 किमी/घंटा 

आर्द्रता : 47% से 61% 

आपात स्थिति में काम आयेंगे ये महत्वपूर्ण नंबर

जिले के लोगों को किसी तरह की आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गयी है. प्रशासन द्वारा आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए महत्वपूर्ण नंबर जारी किए गए हैं.

महत्वपूर्ण नंबर

जिलाधिकारी – 9473191261

पुलिस अधीक्षक – 9031826305

फायर ब्रिगेड – 7485805920, 101

सिविल सर्जन – 9470003062

विज्ञापन
Amit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन