आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में दिन और रात की शिफ्ट में मरीजों के इलाज की विशेष व्यवस्था
औरंगाबाद सदर अस्पताल
Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए
Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
डॉ. यमुना पांडेय
डॉ. सुमित कुमार
डॉ. सविता कुमारी
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
डॉ. रविभूषण शर्मा
डॉ. प्रदीप गुप्ता
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक
डॉ. सुभाष कुमार
डॉ. प्रदीप गुप्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










