महथू में खपरैल मकान ध्वस्त लोगों ने स्कूल में ली शरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 9:26 AM
औरंगाबाद : पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शनिवार की रात प्रखंड के महथु निवासी जमेदार लोहार का खपड़ैल मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया. हालांकि, घर के लोग बाल-बाल बच गये. ग्रामीण छोटू चौबे ने बताया कि मकान ढहने से गरीब परिवार को काफी नुकसान […]
औरंगाबाद : पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शनिवार की रात प्रखंड के महथु निवासी जमेदार लोहार का खपड़ैल मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया. हालांकि, घर के लोग बाल-बाल बच गये. ग्रामीण छोटू चौबे ने बताया कि मकान ढहने से गरीब परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है. घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन के अलावा लाखों रुपए की संपत्ति बर्बाद हो गयी है. खुदवां थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में बारिश व नदी का पानी ने तबाही मचा दी है. कई लोगों का मकान ध्वस्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










