धर्मेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गये जदयू के जिलाध्यक्ष

Published by : Vikash Kumar Updated At : 01 Mar 2026 9:45 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.रविवार को शाहपुर ठाकुरबाड़ी के समीप सामुदायिक भवन में जनता दल यू के जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. हालांकि पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने गलत तरीके से जिलाध्यक्ष की घोषणा का लगाया आरोप

औरंगाबाद कार्यालय

.रविवार को शाहपुर ठाकुरबाड़ी के समीप सामुदायिक भवन में जनता दल यू के जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. हालांकि पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया. जिला निर्वाची पदाधिकारी रामानुज सिंह और जिला पर्यवेक्षक अमरेश चौधरी की देखरेख में चुनाव कराया गया. अंतत: निर्वाची पदाधिकारी व पर्यवेक्षक ने गुड्डू सिंह को जिलाध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया. मौके पर रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह, नागेंद्र सिंह,रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.

धर्मेंद्र को जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष

अंबा.

धर्मेंद्र सिंह को जदयू के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रकाश वर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह पार्टी के काफी अनुभवी नेता है. श्रीसिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से संगठन काफी मजबूत होगा. जदयू जिला महासचिव वीरेंद्र मेहता, रामाकांत सिंह, वीरेंद्र पांडेय, राजीव पांडेय, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष इंदु देवी, योगेंद्र पासवान, शैलेश कुमार, योगेंद्र प्रजापति, विनोद पासवान, माला देवी आदि ने भी जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन काफी मजबूत हुआ था. एक बार फिर धर्मेंद्र के साथ में जिला संगठन का बागडोर दिये जाने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन