किसानों का शिष्टमंडल आठ अगस्त को जायेगा मंडल डैम का जायजा लेने

Updated at : 02 Jul 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों का शिष्टमंडल आठ अगस्त को जायेगा मंडल डैम का जायजा लेने

औरंगाबाद : उत्तर कोयल नहर संघर्ष समिति से जुड़े किसान अब आर-पार के मूड में है. पानी के लिए छटपटाते किसानों के चेहरे अब मुरझाने लगे है. वैसे भी सांत्वना का दौर लगभग समाप्त हो चुका है. वर्षों से पानी के इंतजार में किसानों की आंखे पथरा गयी. ऐसे में आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : उत्तर कोयल नहर संघर्ष समिति से जुड़े किसान अब आर-पार के मूड में है. पानी के लिए छटपटाते किसानों के चेहरे अब मुरझाने लगे है. वैसे भी सांत्वना का दौर लगभग समाप्त हो चुका है. वर्षों से पानी के इंतजार में किसानों की आंखे पथरा गयी. ऐसे में आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है. सोमवार को देव प्रखंड के बेला गांव में उतर कोयल नहर संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सिंचाई परियोजना पर गंभीरता से चर्चा हुई. हर किसी ने अपनी बातें रखी और आंदोलन का समर्थन किया. साथ ही सदस्यता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई.

उत्तर कोयल परियोजना को पूरा होने में आ रही अड़चनों पर किसानों ने वरीय अधिकारियों से मिल कर समाधान निकालने का निर्णय लिया. बैठक में कहा गया कि उत्तर कोयल नहर गेट की ऊंचाई कम कर दी गयी है. इसके अलावा अतिरिक्त नहर भी निकाल दी गयी है, जिससे किसानों को सिंचाई परियोजना का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा.
किसान नेता रिपुसूदन सिंह ने कहा कि अगर हम इच्छाशक्ति से काम करें तो कोई काम मुश्किल नहीं है. इसके लिए एकजुट होना होगा. संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को किसानों का एक शिष्टमंडल उतर कोयल के मंडल डैम का जायजा लेगा और 18 जुलाई को बेढ़नी में बैठक कर डीएम व सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर का होने वाले घेराव पर चर्चा किया जायेगा. मनोज ने यह भी कहा कि अब तक संगठन में तीन सौ के करीब सदस्य बनाये जा चुके है. संगठन को और मजबुत बनाने की जरूरत है.
उन्होंने डैम की ऊंचाई 84 फुट कम होने पर चिंता जतायी. कहा कि हड़ियाही परियोजना में 55 करोड़ रुपये खर्च हो गये और सात करोड़ रुपये बच गये. 1975 में ही सारी राशि खर्च हो गयी,लेकिन सात करोड़ रुपये खर्च नहीं होने के कारण पानी नहीं मिल सका.
वर्ष 2009 में इसकी समीक्षा हुई इसका बजट एक अरब 29 करोड़ तक पहुंच गया. यह पैसा आम आदमी का था जो बर्बाद हो गया और किसी ने जवाबदेही नहीं ली. बैठक में गुप्ता सिंह, राजदेव पाल, रत्नाकर सिंह, मोहम्मद इकबाल, रवींद्र कुमार, धर्मदेव यादव, बलराम चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम पाठक, ललन प्रसाद, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन